{"_id":"5c75882cbdec224c0b48a754","slug":"181551206444-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से पटाखा छोड़ने से मना करने पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से पटाखा छोड़ने से मना करने पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। सैदाबाद गांव में बाइक से पटाखा छोड़ने से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी महिपाल की दोे दिन पहले बेटी की शादी थी। इसी दौरान उसकी बेटी की बारात गांव के रास्ते से होकर गुजर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच गांव का एक युवक बुलेट लेकर बारात के पास से निकल रहा था। बताया गया है कि युवक अपनी बुलेट से पटाखा छोड़ते जा रहा था। बारात में शामिल खेमपुर गांव निवासी सोनू ने उक्त युवक को पटाखा छोड़ने से मना किया। इस बात पर उन दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान तो कुछ लोगों ने दोनों को अलग-अलग कर दिया। बताया जाता है कि शादी से अगले दिन सोनू बाहर से आए कुछ रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए लक्सर जा रहा था। इसी बीच मुंडाखेड़ा गांव के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया तथा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया तथा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सोनू की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश पुत्र इलम चंद, अनुज पुत्र प्रेम व गोलू पुत्र मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर तीनों आरोपी हमलावरों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।