{"_id":"5c40c7a0bdec227386330bb6","slug":"181547749280-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम में कार के लालच में गंवाए 1.25 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनाम में कार के लालच में गंवाए 1.25 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
इनाम में कार जीतने के लालच में आकर राजस्थान के फौजी ने गाढ़ी कमाई के सवा लाख रुपये गंवा दिए। फौजी ने ठग के बताए बैंक एकाउंट में दो बार में रकम डाली थी। इसके बाद भी कार नहीं आई तो ठगी का एहसास होने पर फौजी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, राजस्थान निवासी राजेश कुमार फौजी हैं और वर्तमान में रुड़की में उनकी तैनाती है। उन्होंने पुलिस तहरीर में बताया है कि सोमवार को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी कंपनी कुछ मोबाइल नंबरों को इनाम के लिए चयनित करती है, जिसका नंबर निकलता है, उसे इनाम दिया जाता है। कॉल करने वाले ने बताया कि कंपनी की ओर से उनके नंबर का चयन किया गया है और इनाम में उनकी स्विफ्ट कार निकली है। इसके बाद कॉल करने वाले ने उनका वर्तमान पता पूछा और कार उनके पते पर भेजने की बात कही। साथ ही बताया कि कार लेने से पहले उन्हें कंपनी के खाते में तीन लाख की रकम डालनी होगी। यह रकम कार मिलने के बाद उन्हें वापस कर दी जाएगी। इसके बाद उसने एक बैंक का खाता नंबर दिया। उसके झांसे में आकर फौजी ने मंगलवार को 50 हजार और बुधवार को 68 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद फौजी ने उक्त नंबर पर कॉल की तो वह बंद मिला। लगातार नंबर बंद आने पर फौजी ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले को साइबर सेल भेजकर जांच कराई जाएगी।