फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Sat, 22 Dec 2018 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

नई बस्ती में दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े लोगों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से एक खाली खोखा मिला है। वहीं, घटनास्थल के पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद मानकर जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने श्यामनगर निवासी शेखर पुत्र सोरन समेत दो के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा निवासी कृष्ण गोपाल (40) पुत्र बलदेव प्रॉपर्टी डीलर थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने श्यामनगर स्थित नई बस्ती में एक महिला को अपना मकान छह लाख रुपये में बेचा था। महिला ने दो लाख रुपये दिए थे और चार लाख की उधारी थी। महिला मकान का नए सिरे से निर्माण करवा रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से की थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। शाम करीब चार बजे कृष्ण गोपाल अपनी स्कूटी से नई बस्ती में मकान का निर्माण देखने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मकान के पास पहुंचे और दो लोगों से बातचीत शुरू की तभी पीछे से आए दो युवकों ने तमंचे से उनकी पीठ पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद उठे और जान बचाने के लिए भागने लगे। लेकिन, बदमाशों ने पीछा कर दूसरी गोली उनकी गर्दन से सटाकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश पैदल ही एक गली से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर तमंचे का खाली खोखा भी बरामद किया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो बदमाश गोली मारते और फरार होते नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया प्रॉपर्टी विवाद का लग रहा है। परिजनों के तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed