फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विवादित जमीन पर गन्ना बोने पर 17 लोगों पर केस

विवादित जमीन पर गन्ना बोने पर 17 लोगों पर केस

Mon, 16 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विवादित जमीन पर गन्ना बोने पर 17 लोगों पर केस
खानपुर। पोडोवाली निवासी एक व्यक्ति ने गांव के एक व्यक्ति सहित 17 अज्ञात लोगों के खिलाफ खेत को जबरन जोतने, रोकने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने सभी 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पोडोवाली निवासी राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का जगदीश पक्ष उनसे रंजिश रखता है। तीन दिन पहले जगदीश सहित गांव के 17 अज्ञात लोगों ने उसकी जमीन पर जबरन जुताई की और गन्ना बुआई करने लगे। मौके से गुजर रहे परिवार के दो युवकों ने सभी को गन्ना बोने से मना कर दी। इस पर पहले दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। राम सिंह का आरोप है कि जगदीश सहित 17 लोगों ने उसके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। सूचना के बाद थानाध्यक्ष भगवान मेहर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रामसिंह की तहरीर पर गांव के ही जगदीश सहित 17 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed