फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी से बदमाशों ने की लूटपाट

ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी से बदमाशों ने की लूटपाट

Sun, 07 Apr 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी से बदमाशों ने की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। कंपनी से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे एक कर्मचारी से बदमाश चाकू से हमला कर एक हजार रुपये व अन्य सामान छीनकर फरार हो गए। चाकू के हमले में कर्मचारी घायल हो गया। पीड़ित ने रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर के थाना फतेहपुर के गांव नानका निवासी सौरभ कुमार पुत्र चंद्रपाल भगवानपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करता है। शनिवार की रात वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सिंकदरपुर से छापुर मार्ग के बीच पहुंची तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने उसके साथ छीना छपटी करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसका बैग छीन लिया। साथ ही जेब में रखी एक हजार की नकदी भी छीन ली। इसके बाद बाइक सवार बदमाश जंगल की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना भगवानपुर थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। घायल को सिविल अस्पताल भर्ती कराया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि सौरभ के पिता चंद्रपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed