फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दोस्त के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा

दोस्त के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा

Fri, 15 Mar 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
दोस्त के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

हत्या के नौ साल पुराने मामले में एडीजे कोर्ट लक्सर ने हत्यारे दोस्त को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर आरोपी को पांच साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी तीन-तीन साल की सजा सुनाने के साथ-साथ 20-20 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
लक्सर एडीजे कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता अनिल राणा ने बताया कि हरियाणा में जनपद झज्जर के थाना साहलवास स्थित खानपुर खुर्द गांव निवासी वीर सिंह की 16 मार्च 2010 को लक्सर में हत्या कर दी गई थी। वीर सिंह लक्सर में खरीदी गई जमीन का बैनामा करवाने आया था। पुलिस ने आरोपी इरफान पुत्र हबीब निवासी सुल्तानपुर, हरविंदर पुत्र पहल सिंह निवासी हुसैनपुर, मांगा पुत्र शिवदत्त, श्वेता पुत्री सुनील निवासी सीमली लक्सर, राजकुमार पुत्र धीरज निवासी बहादरपुर खादर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। तभी से मामला कोर्ट में विचाराधीन था। मामले में अभियोजन पक्ष ने 35 गवाह पेश किए थे। इसके साथ ही दोनों पक्षों के वकीलों में जिरह हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडीजे अंबिका पंत ने मुख्य आरोपी हरविंदर को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया। वहीं, इरफान, राजकुमार और मांगा को भी तीन-तीन साल की सजा सुनाने के साथ 20-20 हजार का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर तीनों को डेढ़ साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। जबकि, श्वेता को कोर्ट ने दोष मुक्त कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विपिन कुमार ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 लाख के लिए की गई थी हत्या
जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी वीर सिंह की हरविंदर के साथ बहुत गहरी दोस्ती थी। वीर सिंह लक्सर क्षेत्र में जमीन तलाश कर रहा था। कुछ दिन बाद हरविंदर ने वीर सिंह से एक जमीन का सौदा 40 लाख रुपये में करा दिया था। इसके बाद वीर सिंह के पास मौजूद 40 लाख की रकम के लिए हरविंदर के मन में लालच आ गया। इसके बाद उसने अपने साथियों की मदद से वीर सिंह की उत्तर प्रदेश से सटे खानपुर-पुरकाजी बॉर्डर के पास हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed