फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शोरूम में लूट के मामले में नहीं मिली सफलता

शोरूम में लूट के मामले में नहीं मिली सफलता

Wed, 14 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शोरूम में लूट के मामले में नहीं मिली सफलता
रुड़की। शोरूम मैनेजर को गोली मारकर की गई लूट के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है। अलबत्ता पुलिस घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की पड़ताल से कुछ सुराग निकालने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस यमुनानगर के तीन शोरूमों में हुई लूट की घटनाओं को ध्यान में रखकर भी जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत रविवार की रात को मालवीय चौक के समीप स्थित रेड चीफ शोरूम से दो हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम मैनेजर नीरज निवासी मथुरा को गोली मारने के बाद लूटपाट कर दी थी। जिसके बाद से पुलिस बदमाशों की सुरागकसी में जुटी है, लेकिन शोरूम में कोई सीसी कैमरा नहीं होने के कारण बदमाशों के बाबत कोई खास सुराग पुलिस को नहीं लग पाए है। हालांकि पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस करीब छह माह पूर्व इसी तर्ज पर यमुनानगर में हुई लूट की घटना को भी इससे जोड़कर देख रही है। इसके अलावा पुलिस की ओर से वारदात के दौरान घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों को भी खंगाल रही है। एसपी देेहात मणिकांत मिश्रा का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed