फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रेन से कट कर एक वृद्ध की मौत

ट्रेन से कट कर एक वृद्ध की मौत

Tue, 16 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर एक वृद्ध की मौत
रुड़की(ब्यूरो)। ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को रेलवे लाइन से हटाया। इसके बाद ट्रेन रवाना की जा सकी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह रुड़की रेलवे स्टेशन के पास गंगा ब्रिज पार कर रहा 65 वर्षीय वृद्ध जम्मूतवी डिबरुगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर जीआरपी पहुंच गई। पुलिस ने एक घंटे बाद रेलवे लाइन से शव हटाया। इस दौरान प्लेटफार्म पर जम्मूतवी से कोलकता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस करीब आधा घंटा खड़ी रही। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के काफी प्रयास किए गए लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। उन्होंने बताया कि मृतक ने स्लेटी रंग की जैकेट, बादामी कलर का पाजामा व सफेद रंग का कुर्ता पहने हुए हैं। साथ ही एक लाल रंग की जर्सी भी पहन रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed