{"_id":"59d7be664f1c1bd8538b60af","slug":"171507311206-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोर आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से हड़कं प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वतखोर आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से हड़कं प
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर ।
आरटीआई कार्यकर्ता की ओर से चौथ मांगने के दौरान रंगे हाथ दबोचे जाने के बाद उगाही के लिए आरटीआई के तहत सूचनाएं मांगने वालों में हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो कि कस्बे और आसपास के गांवों में कई लोग आरटीआई के नाम पर धन वसूलने का धंधा चला रहे हैं। चौथ मांगने पर आरटीआई कार्यकर्ता के पकड़े जाने का यह पहला मामला है।
नगर के एक स्कूल के सहायक अध्यापक नरेश चोपड़ा ने किला निवासी नौशाद पुत्र अनीस के खिलाफ बीस हजार की चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। नौशाद ने शिक्षक के प्रमाणपत्रों के बारे में आरटीआई के तहत सूचनाएं मांगी हुई थी। नरेश चोपड़ा की शिकायत पर एसएसपी ने एक टीम गठित की थी, जिसने नौशाद को दस हजार की चौथ लेते रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस कार्रवाई के बाद कई अन्य ऐसे कथित आरटीआई कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है जो सूचनाएं मांगने का डर दिखा कर वसूली में लिप्त हैं। चर्चाओं के अनुसार नगर के कई लोगो़ ने आरटीआई के तहत सूचनाएं मांगने के नाम वसूली को धंधा बना लिया है। इन लोगों ने नगर व देहात के कई स्कूलों ,राशन डीलरों के बारे मे सूचनाएं मांग रखी है। अभी तक केवल सरकारी अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने पर उन्हें ट्रैप करने के ही मामले सामने आ रहे थे। किसी आम नागरिक के खिलाफ पहली बार आरटीआई को हथियार बनाकर वसूली करने के आरोप में कार्रवाई हुई है।