फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   छेड़छाड़ पर पिटाई से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ बरातियों पर किया हमला

छेड़छाड़ पर पिटाई से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ बरातियों पर किया हमला

Sun, 21 Apr 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर पिटाई से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ बरातियों पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। बिजनौर क्षेत्र में शादी में शामिल होने गए रायसी के एक युवक ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी। इससे नाराज बरातियों ने युवक की पिटाई कर दी। रविवार देर शाम बरात के वापस लौटने पर छेड़खानी करने वाले युवक ने बरात की बस को अपने दर्जनों साथियों के साथ मिलकर रायसी में रोक लिया और बरातियों की पिटाई की। बरातियों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यूपी के सहारनपुर के एक गांव निवासी युवक की बरात रविवार को बिजनौर क्षेत्र में गई थी। शादी में दुल्हन पक्ष की ओर से रायसी का एक युवक भी शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवक ने बरात की एक युवती के साथ छेड़खानी कर दी। इस पर युवती के परिवार वालों ने युवक को मौके पर ही जमकर पीट दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक बरात से पहले ही रायसी आ गया। उसने इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी और रायसी के मुख्य मार्ग पर खड़ा होकर बरात के आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही वापसी में बरात रायसी पहुंची तो युवक ने अपने दर्जनों साथियों के साथ बरात की बस को रोक लिया। इसके बाद बरात में शामिल महिलाओं, पुरुषों और युवतियों के साथ जमकर मारपीट की। पीछे से आ रही बरात की दूसरी बस देख हमलावर फरार हो गए। बाद में बारातियों ने लक्सर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक बराती कोतवाली में जमा थे। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अभी लिखित तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी शिकायत के बाद हमलावरों की पहचान की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed