फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   उतराखंड और यूपी के नौ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी

उतराखंड और यूपी के नौ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी

Fri, 19 Apr 2019 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड और यूपी के नौ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को डाक के जरिये रुड़की और हरिद्वार समेत दस रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में लश्कर-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम का जिक्र है, जिसमें छह मई को हरिद्वार समेत कई धार्मिक स्थलों और 13 मई को रुड़की रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने से रुड़की से मुरादाबाद तक खलबली मच गई। आननफानन में रेलवे अधीक्षक ने मामले की जानकारी मुरादाबाद कंट्रोल रूम समेत जीआरपी और आरपीएफ को दी। साथ ही गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने धमकी भरे पत्र की जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा के घर डाक से एक पत्र पहुंचा। उनकी पत्नी ने पत्र खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी तो वे घर पहुंचे। उन्होंने पत्र पढ़ा तो उसमें लश्कर-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम का जिक्र था। पत्र में लिखा गया है कि 13 मई को रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, लक्सर, रामपुर, शाहजहांपुर, बरेली, गोरखपुर, फैजाबाद, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर धमाके किए जाएंगे। जबकि, 16 मई को हरिद्वार के हरकी पैड़ी, भारत माता मंदिर, चंडी देवी मंदिर, मंशा देवी मंदिर और इलाहाबाद के कई मंदिरों व अयोध्या समेत कई धार्मिक स्थलों पर भी धमाके होंगे। इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद कंट्रोल रूम, रुड़की जीआरपी और आरपीएफ को पत्र की जानकारी दी। पत्र मिलने के बाद रुड़की रेलवे स्टेशन समेत आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया। उधर, इंटेलीजेंस, जीआरपी, आरपीएफ समेत पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एसपी जीआरपी रोशनलाल शर्मा ने बताया कि ऐसे पत्र पूर्व में भी मिल चुके हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। अन्य स्टेशनों को भी पत्र मिलने की जानकारी दे दी गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सोनी शर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता के साथ दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की बढ़ाई सुरक्षा
पत्र में रुड़की सहित कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस का कहना है कि एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की तरफ से रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मिल चुके हैं धमकी भरे पत्र
पहले भी लक्सर और हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं, लेकिन इस बार पत्र में उत्तराखंड समेत यूपी के कई रेलवे स्टेशनों का भी जिक्र है। वहीं, उत्तराखंड और यूपी के धार्मिक स्थलों का भी जिक्र है। लिहाजा पुलिस और इंटेलिजेंस मामले को गंभीरता से ले रही है। उत्तराखंड और यूपी के पुलिस अधिकारी एक-दूसरे से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed