{"_id":"5c800bd8bdec2213e54b98da","slug":"161551895512-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की स्मैक के साथ दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की स्मैक के साथ दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये की कीमत की स्मैक के साथ दो सगे भाई समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के बरेली से स्मैक खरीदकर रुड़की और आसपास के देहात क्षेत्र में इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस पकड़े गए तीनों युवकों के संपर्क में रहने वाले युवकों की तलाश कर रही है।
गंगनहर कोतवाली में बुधवार को एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रुड़की क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर रोकने के लिए सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस टीम को लगाया गया था। मंगलवार की रात पुलिस बंदा रोड पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम व पता आसिफ व शौकीन पुत्र इकबाल उर्फ भालू निवासी बंदा रोड रुड़की बताया। एसएसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह यूपी के बरेली से स्मैक खरीदकर रुड़की व आसपास देहात के क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। एसएसपी ने बताया कि स्मैक की अवैध तस्करी में पुलिस ने तीसरे आरोपी शादाब पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला सती को गिरफ्तार किया। इसके पास से आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। तीनों से बरामद स्मैक की कीमत करीब करीब चार लाख रुपये है। एसएसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आसिफ और शौकीन का पिता इकबाल भी पूर्व में स्मैक की तस्करी में जेल जा चुका है। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई प्रशांत बहुगुणा, एसआई मनसा ध्यानी, एसआई कुलदीप सिंह समेत राहुल, प्रवीण, ब्रजपाल, अरविंद व सुनैना शामिल रहे।