{"_id":"5c630bd5bdec22738813b948","slug":"161549994965-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब ने पी दो और जिंदगियां, 36 पहुंची मृतकों की संख्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीली शराब ने पी दो और जिंदगियां, 36 पहुंची मृतकों की संख्या
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ हरिद्वार जिले के भगवान तहसील क्षेत्र में मरने वाली की संख्या 36 पहुंच गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि एम्स में मंगलवार को 42 मरीज भर्ती थे।
मंगलवार को बिंडुखड़क निवासी सेठपाल पुत्र छोटा (56) और लाठरदेवा निवासी जय सिंह पुत्र चौहल सिंह (50) के शव एम्स ऋषिकेश से गांव पहुंचे। शवों के पहुंचते ही गांव का माहौल और गमगीन हो गया। एम्स के सहायक जनसंपर्क अधिकारी हेमवती नंदन भट्ट ने बताया कि 13 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, मंगलवार को रुड़की सिविल अस्पताल में दो लोगों को भर्ती कराया गया, जिनकी हालत गंभीर देखते हुए इन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।
दूसरी ओर, मंगलवार को भी जिलेभर में जगह-जगह अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने भारी मात्रा में कच्ची शराब और लाहन को नष्ट किया। जबकि, मजिस्ट्रेटी जांच टीम की अगुवाई कर रहे अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा और तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने मंगलवार को भगवानपुर पहुंचकर बिंडुखड़क, बाल्लुपुर, भलस्वागाज आदि गांवों में घटना के संबंध में ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। साथ ही शराब निकालने वाले ठिकानों पर पहुंचकर जांच की।