फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शराब पकड़वाने के शक में समिति की महिलाओं से मारपीट का आरोप

शराब पकड़वाने के शक में समिति की महिलाओं से मारपीट का आरोप

Sun, 10 Feb 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
शराब पकड़वाने के शक में समिति की महिलाओं से मारपीट का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

कच्ची शराब पकड़वाने के शक में शराब कारोबारी ने शराब के खिलाफ अभियान चलाने वाली दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। महिलाओं ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

लक्सर की कुछ महिलाओं ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाने के लिए डॉक्टर अंबेडकर समाज महिला सेवा समिति बनाई हुई है। समिति के माध्यम से समय-समय पर गांव में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। साथ ही आबकारी विभाग और पुलिस को जानकारी देकर शराब पकड़वाई जाती है। भगवानपुर तहसील क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने के बाद नींद से जागी पुलिस ने शुक्रवार को गांव कुछ लोगों के घरों पर दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया था, लेकिन देर शाम वह जमानत पर छूट कर बाहर आ गया। समिति की महिलाओं का आरोप है कि शनिवार रात शराब कारोबारी लाठी डंडों से लैस होकर घरों पर चढ़ आए और उन पर हमला बोल दिया। शराब कारोबारियों का आरोप था कि इन्हीं महिलाओं ने ही पुलिस को उनके घर पर शराब होने की जानकारी दी थी और इसके बाद पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा है। शराब कारोबारियों के हमले में बबली और सोनिया घायल हो गईं। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर दोबारा शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद अभियान चलाने वाली महिलाएं दुलारी, मोहिनी, राजकली, बबीता, कमलेश देवी, सोनिया शर्मा, बबली सावित्री, जौहर कली, नीता रोशनी, चंद्र देवी आदि ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed