{"_id":"5b7312b442c7927504540f26","slug":"161534268084-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो सुरक्षा स्क्वायड का छापा, गोमांस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गो सुरक्षा स्क्वायड का छापा, गोमांस बरामद
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के लिए
गो सुरक्षा स्क्वाड का छापा, मांस बरामद
छह पशुओं को भी कराया बंधन मुक्त
भगवानपुर के सिकरोढा गांव के जंगल में टीम ने की छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
भगवानपुर । पुलिस व गो सुरक्षा स्क्वाड दल ने गोकशी की सूचना पर मंगलवार को सिकरोढा गांव के एक बाग में छापा मारा। टीम ने मौके से कटान करने वाले कुछ उपकरण व भारी तादाद में मांस बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने कटान के लिए पेड़ों से बंधे छह पशुओं को भी बंधनमुक्त कराया। पकड़े गए आरोपियों में एक गांव ताजपुर निवासी इकराम व दूसरा सहारपुनर के रायपुर निवासी सोनी शामिल हैं।
मंगलवार सुबह गो सुरक्षा स्क्वाड को सूचना मिली थी कि सिकरोढा गांव के जंगल में गोकशी की जा रही है। जिसे लेकर गो सुरक्षा स्क्वायड की टीम भगवानपुर पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। यहां पुलिस को साथ लेकर टीम ने सिकरोढा पहुंचकर एक बाग में छापा मारा। जहां गोकशी करते दो ग्रामीण पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने मौके से पशु कटान करने वाले उपकरण भी बरामद किए। साथ ही छह बैल भी बंधन मुक्त कराए। उप निरीक्षक प्रवीण रावत ने बताया कि गोकशी के आरोप में थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी इकराम व उसके साथी सोनी निवासी रायपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से चार कुंतल से अधिक मांस बरामद किया गया है। नमूना परीक्षण के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बंधनमुक्त कराए गए पशुओं को क्षेत्र की झीवारेडी गोशाला भेज दिया गया है।
गोकशी मामले में फरार चल रहा आरोपी धरा
गिरफ्तारी से बचने के लिए दो माह से था फरार
जून में पुलिस ने सफरपुर गांव में पकड़ा था गोकशी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। सफरपुर गांव में गोकशी के मामले में वांछित एक अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो माह से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सफरपुर गांव में पुलिस ने 25 जून को गोकशी की सूचना पर एक मकान में छापामारी की थी। तब गोकशी कर रहे लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से गोकशी करने वाले हथियार समेत मांस बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में जहांगीर समेत कई लोगों के खिलाफ गोकशी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने उस दौरान नामजद लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि एक आरोपी जहांगीर फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार गांव में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया। गंगहनर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जहांगीर गांव में आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को गांव भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपनी रिश्तेदारी में शरण लिए हुआ था। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है।