फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुधारू भैंस और कटड़े की आग में जलने से मौत

दुधारू भैंस और कटड़े की आग में जलने से मौत

Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दुधारू भैंस और कटड़े की आग में जलने से मौत
पिरान कलियर। कलियर नगर पंचायत के बेड़पुर निवासी एक व्यक्ति की एक लाख से अधिक मूल्य की भैंस और उसके कटड़े की आग में जलने से मौत हो गई। पशु स्वामी ने पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कलियर नगर पंचायत के बेड़पुर निवासी जाबिर ने जानकारी दी कि उसके मकान के बराबर में भैंस बांधने का कमरा है। जिसमें भैंस और उसका कटड़ा बंधा हुआ था। शुक्रवार की रात को करीब दो बजे उन्हें भैंस बांधने के कमरे में आग की लपटें दिखाई दी। आग देख कर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक कमरे में बंधी करीब एक लाख रुपए कीमत की भैंस और उसका कटड़ा जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने यह भी बताया कि कमरे में उपले रखे हुए थे। सभी उपले भी जलकर राख हो गए। कमरे और कुछ बचे उपलों में से पेट्रोल की गंध आ रही थी। जिससे लगता है कि किसी ने नुकसान पहुंचाने के लिए उनके पशुओं के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगाई है। पीड़ित जाबिर ने अज्ञात में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। हल्का लेखपाल ब्रिजेश कुमार ने रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed