फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चालक ने फर्जी कागजात तैयार कर बेच दी मालिक की कार

चालक ने फर्जी कागजात तैयार कर बेच दी मालिक की कार

Sat, 17 Mar 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
चालक ने फर्जी कागजात तैयार कर बेच दी मालिक की कार
रुड़की। नई स्विफ्ट कार पर रखे गए चालक ने ही उसके फर्जी कागज तैयार कर लिए और फिर उसे बेच दिया। पीड़ित कार मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पनियाला निवासी अब्दुल रहमान ने करीब एक वर्ष पूर्व नई स्विफ्ट कार खरीदी थी। कुछ दिनों बाद ही इस पर शाहपुर भगवानपुर निवासी कासिम को बतौर चालक नौकरी पर रख लिया। इसके बाद चालक कार को किराये पर चलाने लगा। कुछ दिनों बाद ही चालक कार सहित कहीं गायब हो गया। कार स्वामी अब्दुल रहमान ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि चालक कासिम ने कार के फर्जी कागज तैयार कर उसे बेच दिया है। इस पर उसने चालक के खिलाफ गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने गंगनहर पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed