फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन

Mon, 31 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। पार्क में परिवार के साथ घूमने आई एक महिला से बाइकसवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली और फरार हो गए। पीड़िता के पति की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में घंटों चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन किसी का सुराग नहीं लग पाया।

गंगा विहार कालोनी निवासी निधि अपने पति सुभाष और बच्चों के साथ शनिवार देर शाम कार से सोलानी पार्क के समीप घूमने आई थी, जिस समय यह लोग पार्क के समीप टहल रहे थे। उसी दौरान बाइकसवार दो युवक मौके पर पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों कलियर की ओर से भाग निकले, लेकिन चंद मिनटों में दोनों बाइक से वापस लौटे और फिर नगर निगम पुल की ओर फरार हो गए। बाइक पर नंबर लिखा नहीं था। पीड़िता के पति ने मामले की सूचना कोतवाली रुड़की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए इलाके की नाकेबंदी की। उसके बाद चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि बदमाशों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाश नगर निगम चौक की ओर से फरार हुए हैं। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed