{"_id":"5d1b9c408ebc3e3c90531807","slug":"156209053718-roorkee-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमलोन के नाम पर कर्मचारी से हजारों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होमलोन के नाम पर कर्मचारी से हजारों की ठगी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से होम लोन के नाम पर एक बैंक कर्मचारी ने हजारों रुपये की ठगी कर ली। कर्मचारी ने होम लोन न होने पर अपनी रकम वापस मांगी तो उसने इनकार कर दिया। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच की और कर्मचारी को कोतवाली बुलाकर जानकारी ली। जहां बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव लिब्बरहेड़ी निवासी राहुल कुमार एक कंपनी में कर्मचारी हैं। राहुल कुमार के अनुसार, उन्होंने कुछ दिन पहले होम लोन के लिए सिविल लाइंस स्थित एक बैंक में बातचीत की थी। इस पर एक कर्मचारी ने बताया था कि उन्हें कुछ कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी। इस पर उन्होंने कागजी कार्रवाई करने के बाद कर्मचारी को पूरे कागज उपलब्ध करा दिए। आरोप है कि इस बीच बैंक कर्मचारी ने लोन पास कराने के लिए करीब 15 हजार रुपये की रकम की मांग की। राहुल ने कर्मचारी को 15 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि कर्मचारी ने राहुल को फोन पर बताया कि उनका लोन पास नहीं हो पाया है। इस पर राहुल ने बैंक पहुंचकर अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि कर्मचारी ने बैंक की शर्तें बताते हुए रकम वापस करने से इनकार कर दिया। मंगलवार राहुल ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक कर्मचारी को बुलाकर जानकारी ली गई थी। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता करने की बात कही और कोतवाली से चले गए।