फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अकबरपुर में दो पक्षों में पथराव, हवाई फायरिंग

अकबरपुर में दो पक्षों में पथराव, हवाई फायरिंग

Tue, 02 Jul 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर में दो पक्षों में पथराव, हवाई फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। अकबरपुर ढाढेकी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस बीच एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फरार चल रहे लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित अकबरपुर ढाढेकी निवासी सईद और अब्बास पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। सोमवार सुबह दोनों पक्षों के लोग खेत में आसपास ही काम कर रहे थे। आरोप है कि अब्बास पक्ष के लोगों ने सईद पक्ष के लोगों के साथ गालीगलौज कर दी। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इस बीच एक पक्ष के लोग घर पहुंचे और लाइसेंसी हथियार लेकर खेत आ गए। इस दौरान लाइसेंसी हथियार से तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे और पथराव कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर दौड़ा लिया। पुलिस ने तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के युवक को कुछ दिन पूर्व पीट दिया था। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही थी। इसी वजह से सोमवार को पथराव और फायरिंग हुई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है विवाद
दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले भी मारपीट हुई थी, तब भी किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के कुछ लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। इसके बाद भी दोनों पक्षों में तनाव चला आ रहा था। इसके बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी वजह से सोमवार को छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और पथराव, फायरिंग हो गई।

आम हो गई है फायरिंग की घटना
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन छोटे से विवाद में भी फायरिंग आम बात हो गई है। बेखौफ होकर लोग मामूली विवाद में फायरिंग कर रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे पूर्व भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों रमजान से पहले मस्जिद में पेश इमाम रखने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव के साथ हवाई फायरिंग हुई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि जिन लोगों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की है, उनकी पहचान की जा रही है। उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed