फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

महिला से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
महिला से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। महिला के बेटे ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी सविता शनिवार शाम करीब 8.30 बजे घर के बाहर घूम रही थीं। इस बीच उनके मोबाइल पर एक कॉल आई तो वह बातचीत करने लगीं। इस बीच पीछे से एक बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और तेजी से फरार हो गए। सविता जब तक कुछ समझ पातीं, बाइक सवार बहुत दूर निकल गए। उन्होंने शोर मचाया तो घर के अंदर से परिवार वाले और आसपास के लोग बाहर आए। उन्होंने बाइक सवारों की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उनके बेटे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद बाइक नंबर के आधार पर बाइक सवारों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed