फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डीलर ने साथियों संग सभासदों को पीटा

डीलर ने साथियों संग सभासदों को पीटा

Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
डीलर ने साथियों संग सभासदों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। नगरपालिका के कुछ वार्ड सभासदों की क्षेत्र के एक राशन डीलर से कहासुनी हो गई। सूचना पर चेतक पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि राशन डीलर ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस के सामने ही सभासदों के साथ मारपीट कर दी। सभासदों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, राशन डीलर की दुकान स्वामी ने भी कोतवाली पहुंचकर सभासदों पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कस्बे के शिवपुरी क्षेत्र के एक सभासद के पति की कुछ दिन पहले क्षेत्र के राशन डीलर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब सभासद पति ने खाद्य पूर्ति निरीक्षक से राशन डीलर को हटाने और दुकान दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की मांग की थी। रविवार को सभासद पति अन्य कई सभासदों को लेकर राशन की दुकान पर पहुंचा। यहां उन्होंने दुकान की वीडियो बनानी शुरू कर दी। तभी भवन स्वामी ने वीडियो बनाने पर एतराज जताया, इसपर उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच लोगों ने इसकी जानकारी चेतक पुलिस को दी। तभी मौके पर डीलर भी अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। यहां उन्होंने सभासदों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। तभी चेतक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को समझा ही रही थी कि डीलर के साथियों ने सभासदों को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल सभासदों को डीलर के साथियों से छुड़ाया। इसके बाद सभासदों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। वहीं डीलर की दुकान स्वामी की पत्नी ने भी सभासदों पर घर में घुसकर छेड़खानी करने और उसकी वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed