फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादी से मना करने पर युवक के घर के बाहर खाया जहर

शादी से मना करने पर युवक के घर के बाहर खाया जहर

Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
शादी से मना करने पर युवक के घर के बाहर खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। युवक ने गांव की ही युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर डाला। शादी का दबाव बनाने पर युवक ने इनकार किया तो नाराज युवती ने उसके घर के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती ने कई साल पहले गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों बाद उनके बीच किसी बात पर मनमुटाव हो गया था। तभी से दोनों अलग रहे हैं। कुछ दिनों बाद युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। युवती ने युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया, लेकिन बाद में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। वहीं, युवक के पिता ने युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को युवती ने युवक के घर के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed