{"_id":"5d150d2d8ebc3e3cf74fc8e5","slug":"156166069812-roorkee-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वांटम में बवाल की एफएसएल रिपोर्ट को भेजा रिमाइंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्वांटम में बवाल की एफएसएल रिपोर्ट को भेजा रिमाइंडर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। क्वांटम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्र-छात्राओं की ओर से सेना के खिलाफ फेसबुक व इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में हुए बवाल मामले में पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने के लिए चंडीगढ़ लैब को रिमाइंडर भेजा है। पुलिस को उम्मीद है कि एफएसएफल रिपोर्ट आने के बाद कई राज से पर्दा उठेगा। अगर मामले में कश्मीरी छात्रों की संलिप्तता पाई जाती है तो पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
भगवानपुर क्षेत्र स्थित क्वांटम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 19 फरवरी को छात्र-छात्राओं ने जमकर बवाल किया था। साथ ही कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की थी। कश्मीरी छात्र-छात्राओं पर देश और सेना के खिलाफ फेसबुक व इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की जिद पर अड़ गए थे। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने सात कश्मीरी छात्र-छात्राओं को निलंबित करते हुए जांच चलने तक इनके कॉलेज आने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद कॉलेज में बवाल शांत हुआ था। पुलिस ने मामले में छात्रों के फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट को जांच के लिए देहरादून भेजा गया था। वहां से इसे चंडीगढ़ भेज दिया गया।
करीब चार महीने बाद भी एफएसएल जांच रिपोर्ट नहीं आने के कारण जांच अटका हुआ है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस को भी एफएसएल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी कि किस मोबाइल से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के लिए दो दिन पूर्व चंडीगढ़ लैब को रिमाइंडर भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।