फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रोडवेज चालक ने निजी बस चालक का फोड़ा सिर

रोडवेज चालक ने निजी बस चालक का फोड़ा सिर

Tue, 25 Jun 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज चालक ने निजी बस चालक का फोड़ा सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रोडवेज बस में निजी बस की टक्कर लगने पर चालकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रोडवेज बस चालक ने निजी बस चालक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल चालक के साथियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इसी बीच रोडवेज चालक और अन्य कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कर समझौता करवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रोडवेज बस को निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि इसे लेकर रोडवेज चालक ने निजी बस चालक के साथ गालीगलौज कर दी। विवाद बढ़ा तो रोडवेज बस चालक ने निजी बस चालक पर लोहे की रोड से हमला कर सिर फोड़ दिया। निजी बस चालक ने अपने साथियों को विवाद की जानकारी दी। उसके साथियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से घटना की शिकायत की। इसी दौरान रोडवेज चालक और अन्य कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कोतवाली में ही हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझाने का प्रयास किया। इस पर रोडवेज कर्मचारियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दोनों चालकों को हवालात में बंद कर दिया। साथ ही हंगामा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी शांत हुए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। इस पर उन्हें दोबारा विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed