फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   टीआई ने जिपं अध्यक्ष के रिश्तेदार की गाड़ी तोड़ी

टीआई ने जिपं अध्यक्ष के रिश्तेदार की गाड़ी तोड़ी

Mon, 24 Jun 2019 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
टीआई ने जिपं अध्यक्ष के रिश्तेदार की गाड़ी तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदार ने यातायात निरीक्षक पर गाड़ी में डंडा मारकर शीशा तोड़ने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीओ को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने आरोपों की जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महावीर एनक्लेव निवासी अशोक चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी के रिश्तेदार हैं। रविवार रात करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी से हरिद्वार से रुड़की आ रहे थे। जाम अधिक होने के कारण उन्होंने सोलानी पुल से गाड़ी गंगनहर की पटरी वाले रास्ते पर मोड़ दी। आरोप है कि वहां खड़े यातायात निरीक्षक अकरम अली ने गाड़ी के बोनट पर डंडा मार दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। आरोप है कि कि अशोक चौधरी ने इसका विरोध किया तो यातायात निरीक्षक ने अभद्रता कर दी। साथ ही केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। वह किसी तरह वहां से निकले और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अशोक चौधरी को जानकारी दी। साथ ही सोमवार को सीओ चंदन सिंह बिष्ट को यातायात निरीक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने आश्वासन दिया कि आरोपों की जांच की जाएगी। वहीं, अशोक चौधरी का कहना है कि वह मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी से शिकायत करेंगे। उधर, यातायात निरीक्षक अकरम अली का कहना है कि वह शाम को जाम खुलवा रहे थे। इसी बीच एक गाड़ी तेजी से गलत साइड से आई। अगर वह गाड़ी नहीं रोकते तो टक्कर लग सकती थी। अभद्रता करने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed