फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   युवक के फेसबुक अकाउंट से हैकर कर रहा मैसेज

युवक के फेसबुक अकाउंट से हैकर कर रहा मैसेज

Fri, 21 Jun 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
युवक के फेसबुक अकाउंट से हैकर कर रहा मैसेज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक युवक का फेसबुक अकाउंट हैक कर हैकर उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेज रहा है। युवक को इसकी जानकारी हुई तो उसने अपना फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड बदलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेजने की तैयारी कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व उसका किसी ने फेसबुक अकाउंट हैक कर पासवर्ड बदल दिया है। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने बताया कि उनके पास अश्लील मैसेज आ रहे हैं तो उसके जानकारी हुई। साथ ही बताया कि उसके फेसबुक वॉल पर भी मैसेज और अश्लील फोटो डाले जा रहे हैं। शुक्रवार को दीपक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसने एक परिचित पर अपना फेसबुक अकाउंट हैक करने का शक जताया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed