{"_id":"5d0d1ca68ebc3e014601f77d","slug":"15611403751-roorkee-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला कारोबारी से नकाबपोशों ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोयला कारोबारी से नकाबपोशों ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
बाजार से लौट रहे एक कोयला कारोबारी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख बाइक सवार नकाबपोश फरार हो गए। कारोबारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार (तेलीवाला) निवासी ईनाम कोयला कारोबारी हैं। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से गंगनहर की पटरी से घर लौट रहे थे। गायत्री मंदिर के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद गाली गलौच करते हुए ईंट से भी हमला कर दिया। ईनाम जान बचाकर भागने लगे। लेकिन, आरोपी उनकी पिटाई करते रहे। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा होती देख नकाबपोश फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। साथ ही बताया कि उनकी किसी कोई रंजिश नहीं है। वह नकाबपोश बदमाशों को भी नहीं पहचानते हैं। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।