फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   छापेमारी: दो दुकानों से 27 बोरे नकली वाल पुट्टी बरामद

छापेमारी: दो दुकानों से 27 बोरे नकली वाल पुट्टी बरामद

Fri, 21 Jun 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी: दो दुकानों से 27 बोरे नकली वाल पुट्टी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

मुंबई से आए बिरला कंपनी के प्रतिनिधियों ने नकली वाट पुट्टी बेचने के आरोप में दो दुकानदारों को हिरासत में लिया है। दुकानों से 27 बोरे नकली वाल पुट्टी बरामद की गई है। पुलिस दुकानदारों से पूछताछ कर रही है।

क्षेत्र में काफी दिनों से बिरला कंपनी की नकली वाल पुट्टी बेचने की सूचना कंपनी के स्थानीय डीलर को मिल रही थी। डीलर की शिकायत पर मुंबई से आए कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस बल की मदद से भगवानपुर मेन बाजार और चुड़ियाला चौक पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों दुकानों से 40 किलोग्राम के 27 बोरे बरामद किए गए। दो दुकानदारों को हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के मैनेजर प्रभाकर ने बताया कि क्षेत्र में नकली बिरला वाल पुट्टी की बिक्री की शिकायत मिल रही थी, जिस पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed