{"_id":"5d0d1bb68ebc3e1ca652bba3","slug":"156114013412-roorkee-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! पति मोबाइल पर करता है गैर औरत से बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साहब! पति मोबाइल पर करता है गैर औरत से बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
शहर के एक बड़े कारोबारी की पत्नी ने पति पर गैर महिला से फोन पर घंटों बातचीत करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यही नहीं, महिला ने पुलिस से पति के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने की भी मांग की।
शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली पहुंची कारोबारी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति का पिछले कई महीनों से उसके प्रति व्यवहार बदल गया है। छानबीन में पता चला कि वह किसी गैर औरत से फेसबुक और व्हाट्सएप पर दिनरात बात करता है। आरोप है कि विरोध करने पर पति मारपीट पर उतर आया। साथ ही घर से निकालने की धमकी देने लगा। महिला ने पुलिस से पति की कॉल डिटेल निकलवाने की बात कही। पुलिस ने किसी की गोपनीयता के चलते कॉल डिटेल निकालने से इनकार कर दिया। इस पर महिला ने कहा कि वह सिर्फ यह जानना चाहती है कि पति किस महिला से बातचीत करता है। इसके अलावा वह किसी प्रकार की कार्रवाई पति के खिलाफ नहीं चाहती है। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि महिला को समझाते हुए घर भेज दिया गया है।