फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोला, एक को पकड़ा

महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोला, एक को पकड़ा

Mon, 17 Jun 2019 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोला, एक को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ मोर्चा संभाल रहीं अकबरपुर ऊद गांव की महिलाओं ने रविवार रात एक ग्रामीण को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पांच लीटर अवैध शराब के साथ ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपने साथ ले गई। इस दौरान अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।

कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर, सेठपुर, हिरणाखेड़ी, महाराजपुर, निरंजनपुर, कंकरखाता, खानपुर ब्रह्मपुर, इस्माइलपुर आदि गांवों में अवैध शराब बेची जाती है। पिछले कई दिनों से कच्ची शराब के खिलाफ अकबरपुर गांव की महिलाओं ने मोर्चा संभाला हुआ है। शनिवार को भी महिलाओं ने फतेहपुर जुनार में एक ग्रामीण को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा था। इसी बीच रविवार रात जानकारी मिली अकबरपुर ऊद गांव में एक ग्रामीण कच्ची शराब बेच रहा है। तत्काल गांव की कई महिलाएं एकत्र होकर मौके पर पहुंचीं और ग्रामीण के घर को घेर लिया। घर की तलाशी ली गई तो पांच लीटर कच्ची शराब मिली। इसके बाद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और सूचना पुलिस को दी। कोतवाली के दरोगा नवीन चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीण को हिरासत में लेकर शराब को जब्त कर लिया। कोतवाली के एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि कच्ची शराब के साथ पकड़े गए शेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हंगामा करने वाली महिलाओं में सोनिया, रोशनी, चंद्रकला, राजकुमारी, अंकिता, सुमन, कमला, मोनी, संयोगिता, लखमीरी, प्रमिला, सोम्मी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed