{"_id":"5d07da6d8ebc3e2c7546ced3","slug":"156079574417-roorkee-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानदारों से बाइक व एक लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो दुकानदारों से बाइक व एक लाख की ठगी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
क्षेत्र में परचून की दुकान के मालिक और कबाड़ का कारोबार करने वाले व्यापारी को झांसा देकर एक व्यक्ति एक लाख रुपये की नकदी व बाइक लेकर फरार हो गया। दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
भगवानपुर स्थित चुड़ियाला चौक पर नईम की कबाड़ की दुकान है। सोमवार को दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा और बताया कि उसके पास 60 कुंतल लोहा है, जो वह बेचना चाहता है। नईम ने कहा कि लोहा खरीदने से पहले उसे पुलिस की लिखित में अनुमति चाहिए। इस पर व्यक्ति ने कहा कि वह थाने जाकर अनुमति ले आएगा, लेकिन जाने के लिए उसे बाइक चाहिए। इस पर नईम ने उसे अपनी बाइक देते हुए नौकर को भी साथ भेज दिया। इसके बाद व्यक्ति नगर पंचायत मार्केट स्थित ग्राम रायपुर निवासी रेहान अहमद की परचून की दुकान पर पहुंचा। यहां उसने नईम के नौकर को दुकान के बाहर बैठा दिया और दुकान के अंदर कुछ काम होने की बात कही। यहां व्यक्ति ने रेहान से बताया कि उसे 20 टीन तेल खरीदना है। इस पर रेहान ने दुकान के अंदर से टीन निकालने शुरू कर दिए। इस बीच व्यक्ति ने रेहान से कहा कि उसे लेबर को कुछ पैसे देने हैं, वह उसे एक लाख रुपये दे दें।
साथ ही कहा कि जब तक मैं वापस नहीं आता हूं, बाहर मेरा साथी बैठा रहेगा। झांसे में आकर रेहान ने एक लाख की नकदी दे दी। इसके बाद वह दुकान से बाहर आया और नईम के नौकर की आंखों से बचकर बाइक लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद रेहान दुकान के बाहर आया और नईम के नौकर से जानकारी ली। नौकर ने बताया कि वह कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। उक्त व्यक्ति उसके मालिक की बाइक लेकर लोहा बेचने की अनुमति थाने से लाने की बात कहकर अपने साथ लेकर आया था। इसके बाद रेहान नईम के पास पहुंचा, जहां बातचीत करने पर दोनों को ठगी का पता लगा। दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।