{"_id":"5d02928abdec226d6d6e4842","slug":"156044966419-roorkee-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग किशोरी प्रेमी संग देहरादून से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग किशोरी प्रेमी संग देहरादून से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
पुलिस ने प्रेमी संग फरार हुई नाबालिग को देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं, नाबालिग के परिजनों ने युवक पर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले में जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बुधवार को एक युवक समेत चार लोगों पर नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। आरोप था कि वह युवक के घर अपनी बेटी की जानकारी लेने पहुंचा तो उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर युवक व तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। साथ ही बेटी की बरामदगी की मांग की थी। तभी से पुलिस युवक व नाबालिग की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को किसी ने सूचना दी कि युवक नाबालिग को लेकर देहरादून में ठहरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस देहरादून पहुंची और नाबालिग किशोरी को युवक के साथ बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची और मामले की जानकारी नाबालिग के परिजनों को दी। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मामले में युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग का मेडिकल कराकर बयान दर्ज करवाए जाएंगे।