फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मारपीट और बलवा के आरोप में मुकदमा दर्ज

मारपीट और बलवा के आरोप में मुकदमा दर्ज

Tue, 11 Jun 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मारपीट और बलवा के आरोप में मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

क्षेत्र में रविवार को छेड़छाड़ के आरोप में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिरान कलियर नगर पंचायत में रविवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी आंगन में सफाई कर रही थी। इसी बीच महमूदपुर निवासी आदिल और दानिश घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी आदिल और दानिश को पकड़ लिया। वहीं, जानकारी होने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार, डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी आदिल पुत्र नामालूम और दानिश पुत्र इमरान के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो सहित मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। इनके अलावा आरोपी पक्ष के इमरान, इरफान, काला पुत्रगण रियासत, मुनीस पुत्र इमरान, इकराम पुत्र लियाकत सहित कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed