फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कार सवार श्रद्धालुओं से मारपीट कर नकदी छीनी

कार सवार श्रद्धालुओं से मारपीट कर नकदी छीनी

Sat, 08 Jun 2019 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
कार सवार श्रद्धालुओं से मारपीट कर नकदी छीनी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। गंगोत्री से दर्शन कर घर लौट रहे कार सवार श्रद्धालुओं से बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर युवकों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए एक युवक का बैग छीन लिया और फरार हो गए। श्रद्धालुओं ने मारपीट करने वाले एक युवक की पहचान करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही मारपीट करने वाले युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलौर क्षेत्र के टिकौला गांव निवासी सोनू अपने रिश्तेदारों अमन, अरुण और गुड्डू के साथ गंगोत्री दर्शन करने गए थे। शुक्रवार रात वह गंगोत्री से वापस लौटते हुए रुड़की में चंद्रशेखर चौक पहुंचे। यहां उनकी कार जाम में फंस गई। इसी बीच बाइक सवार तीन युवकों ने कार में टक्कर मार दी। सोनू और अरुण ने कार से उतरकर युवकों से बाइक संभालकर चलाने की बात कही। आरोप है कि इस पर युवकों ने गालीगलौज और अभद्रता कर दी। विरोध करने पर युवकों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सोनू और उसके रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर दी। युवकों ने बेल्ट से बुरी तरह मारपीट की और कार में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट होने से लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

शोर मचाने पर पुलिस को देख बाइक सवार युवक कार में रखा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और कार को कोतवाली में खड़ा करवाया। शनिवार को सोनू सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। साथ ही बताया कि बैग में 30 हजार की नकदी, सोने की दो चेन और मोबाइल समेत अन्य सामान था। सोनू ने बताया कि मारपीट करने वाले एक युवक को उन्होंने पहचान लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed