{"_id":"5cf6bbbfbdec22076019f7da","slug":"15596737878-roorkee-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के मामले में रिसर्च स्कॉलर के बयान दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के मामले में रिसर्च स्कॉलर के बयान दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। रुड़की के एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की रिसर्च स्कॉलर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता के भी बयान दर्ज किए। पीड़िता ने अप्रैल में अपने सहपाठी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में युवक गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से स्टे भी ला चुका है।
रुड़की स्थित एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की रिसर्च स्कॉलर ने अपने सहपाठी युवक पर अप्रैल में सिविल लाइंस कोतवाली में दुष्कर्म केस दर्ज कराया था। बताया था कि लखनऊ में पीएचडी करने के दौरान युवती की आरोपी से मुलाकात हुई थी। युवक इसी संस्थान में पीएचडी कर रहा था। सजातीय होने पर उसकी युवक से अच्छी दोस्ती हो गई थी। कुछ दिन बाद ही युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती ने प्रस्ताव मंजूर कर लिया। पीएचडी के बाद युवती को रुड़की के एक उच्च शिक्षण संस्थान में फेलोशिप मिली, जबकि युवक को दिल्ली में फेलोशिप मिली। आरोप है कि साक्षात्कार के बहाने पिछले साल 28 दिसंबर को युवक रुड़की आया था। यहां आरोपी ने युवती से संस्थान के गेस्ट हाउस में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इसपर पीड़िता ने अप्रैल में सुनील यादव निवासी इंदौली, मनखोली, बलिया, उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच युवक कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आया। तभी से पुलिस मामले में जांच कर रही है। विवेचना अधिकारी मनसा ध्यानी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। साथ में उसके माता-पिता के भी बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में अभी जांच जारी है।