फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला के कानों से झपटे सोने के कुंडल

महिला के कानों से झपटे सोने के कुंडल

Wed, 05 Jun 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला के कानों से झपटे सोने के कुंडल
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर। बादशाहपुर गांव में एक मकान में सोमवार की रात में एक चोर घुस गया। चोर ने घर में सो रही महिला के कानों से सोने के कुंडल झपट लिए। चीखने पर परिवारवाले और ग्रामीण जाग गए। परिवारवालों और ग्रामीणों ने चोर की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव निवासी फोजिंदर हमेशा की तरह सोमवार की रात भी खाना खाने के बाद परिवारवालों के साथ बरामदे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे एक चोर उनके घर में घुस गया। चोर ने उनकी पत्नी मोनी के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। मोनी के चीखने पर परिवार समेत ग्रामीण भी जाग गए। वहीं, चोर खेतों के रास्ते फरार हो गया। मोनी के के परिजनों और ग्रामीणों ने चोर की आसपास काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फोजिंदर ने पुलिस को सूचना दी। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed