फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पड़ोसी युवक ने युवती से की छेड़छाड़

पड़ोसी युवक ने युवती से की छेड़छाड़

Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने युवती से की छेड़छाड़
रुड़की। पड़ोसी युवक ने घर के बाहर टहल रही एक युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती से अभद्रता की। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी युवक को उनके हवाले कर दिया। युवती के परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरनपुर की युवती शनिवार देर शाम अपने घर के बाहर टहल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक अचानक पहुंचा और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस पर युवती ने शोर मचाया तो परिजन घर के बाहर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने युवती के परिजनों से भी अभद्रता की। इस पर परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस को आरोपी को सौंप दिया। साथ ही कोतवाली पहुंचकर युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed