फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
लक्सर। लेनदेन के विवाद में कहासुनी के बाद एक युवक ने गांव के दूसरे युवक के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं भाई का बचाव करने आई महिला को भी आरोपी ने चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

अकोढ़ा कला निवासी लेखपाल ने अपनी बेटी रणजीता की शादी पथरी क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव में की है। कई दिन से रणजीता अपने मायके में है। बताया जाता है कि लेखपाल के बेटे रजत का गांव के ही एक युवक के साथ लेनदेन को लेकर विवाद है। रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस पर आरोपी युवक ने रजत के साथ मारपीट की, लेकिन इसी बीच रजत को बचाने के लिए उसकी बहन रणजीता बीच में आई, तो आरोपी ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर लोगों का आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed