{"_id":"5cf026b8bdec2207140c74a2","slug":"155924247114-roorkee-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों से परेशान युवक ने खाया जहर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दबंगों से परेशान युवक ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। दबंगों की अवैध वसूली से परेशान होकर एक युवक ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। परिजनों ने दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा गांव निवासी प्रवीण कुमार दुकान करता है। आरोप है कि दिल्ली रोड स्थित कुछ लोग ब्याज पर रकम देने का काम करते हैं। उक्त लोगों ने प्रवीण को अपने जाल में फंसा लिया और ब्याज पर रकम दे दी। आरोप है कि प्रवीण उक्त लोगों को ब्याज की रकम देता रहा। इस बीच प्रवीण पर दबंगों ने ब्याज सहित पूरी रकम देने का दबाव बनाया। दबाव बनाने पर प्रवीण ने अपनी पत्नी के जेवर बेचकर पूरी रकम चुका दी। आरोप है कि इसके बाद भी दबंगों ने प्रवीण को डरा धमकाकर जबरदस्ती एक प्लाट का इकरारनामा अपने नाम करवा लिया। आरोप है कि दबंगों ने प्रवीण की दुकान पर पहुंचकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे परेशान होकर प्रवीण ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे आनन फानन में रुड़की के एक सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रवीण की परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि दबंग ब्याज देने और अवैध वसूली का काम करते हैं और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।