फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला से बनाए अवैध संबंध और अश्लील वीडियो

महिला से बनाए अवैध संबंध और अश्लील वीडियो

Fri, 31 May 2019 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
महिला से बनाए अवैध संबंध और अश्लील वीडियो
रुड़की। एक शादीशुदा युवक ने गांव की ही एक महिला से पहले अवैध संबंध बनाए और बाद में उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो गांव में वायरल कर दी। वायरल अश्लील वीडियो आरोपी की पत्नी तक पहुंची तो उसे सच्चाई पता चली। इस पर आरोपी की पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग। इस बीच महिला भी कोतवाली पहुंच गई। जिसे लेकर कोतवाली में आरोपी की पत्नी व महिला के बीच नोकझोंक हो गई और जमकर हंगामा हो गया पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक शादीशुदा युवक के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध बन गए। इस बीच आरोपी ने महिला और अपनी अश्लील वीडियो बना ली। इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। कुछ ही समय में वीडियो पूरे गांव में फैल गई और आरोपी की पत्नी के पास तक जा पहुंची। गैर महिला के साथ पति की वीडियो देखकर पत्नी आग बबूला हो गई और महिला के घर पर जाकर जमकर हंगामा कर दिया। वहां किसी तरह ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। इसके बाद बृहस्पतिवार को आरोपी की पत्नी कोतवाली पहुंची और पति व महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला को कोतवाली बुलाकर जानकारी ली तो वह आरोपी युवक से प्रेम करने की बात कहने लगी। उसने भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए थे। इस बीच आरोपी की पत्नी व महिला के बीच नोकझोंक हो गई और जमकर हंगामा हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद महिला आरोपी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि दोनों महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed