{"_id":"5cb76cd5bdec2260e22ae2a4","slug":"151555524821-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने राजमिस्त्री पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने राजमिस्त्री पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
राजमिस्त्री के पड़ोसी ने रंजिशन उस पर जानलेवा हमल कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी जानसे मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिजनों ने तत्काल घायल राजमिस्त्री को अस्तपाल में भर्ती कराया। साथ ही कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर निवासी मौफिक राजमिस्त्री का काम करता है। मौफिक के अनुसार, पड़ोसी की उससे रंजिश है। इसलिए वह कई बार मौफिक के साथ मारपीट कर चुका है। बुधवार को वह अपने काम के लिए जा रहा था। आरोप है कि तभी पड़ोसी ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज की। विरोध करने पर उसने मारपीट की। आरोप है कि वह जान बचाकर अपने घर में घुसा तो पड़ोसी भी पीछे से आ गया और बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि इस बीच पड़ोसी ने उस पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौफिक घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट करने के बाद पड़ोसी धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज कराने के बाद परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।