फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बस में महिला होमगार्ड से धक्कामुक्की और अभद्रता

बस में महिला होमगार्ड से धक्कामुक्की और अभद्रता

Fri, 29 Mar 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बस में महिला होमगार्ड से धक्कामुक्की और अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। बस में किराये देने को लेकर हुए विवाद में महिला होमगार्ड ने बीचबचाव किया तो आरोपियोें ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि दोनों ने होमगार्ड से धक्कामुक्की करते हुए बस से नीचे उतार दिया। होमगार्ड ने कोतवाली पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र के गांव माजरी निवासी दीपा होमगार्ड हैं। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी नगर निगम पुल पर थी। दोपहर बाद ड्यूटी खत्म होने पर वह बस से घर लौट रही थीं। परिचालक ने दो युवकों से किराया मांगा। आरोप है कि दोनों युवकों ने खुद को पुलिस में होने की बात कहते हुए किराया देने से इनकार कर दिया। युवकों की हरकतों को देख होमगार्ड दीपा ने उनसे किराया देने की बात कही। इस पर आरोपियों ने होमगार्ड को भी धमकाया। महिला होमगार्ड ने बस रुकवाई और युवकों से किराया देने की बात कही। आरोप है कि इस पर युवकों ने होमगार्ड के साथ धक्कामुक्की कर बस से नीचे उतार दिया। यह देखकर सवारियों ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दे दी। एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला होमगार्ड ने भी कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बातया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed