फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Thu, 20 Dec 2018 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला
विज्ञापन

बेकाबू टैंपो की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर मेरठ ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे शख्स का रुड़की में ही एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उधर, पुलिस ने टैंपो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बुधवार को महेश्वरा गांव निवासी राजकुमार और दुष्यंत बाइक पर सवार होकर चुड़ियाला जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास एक बेकाबू टैंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। उधर, मौका देखकर आरोपी चालक टैंपो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर रुड़की के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दुष्यंत को भर्ती कर लिया। लेकिन राजकुमार को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल राजकुमार को मेरठ ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। लेकिन मेरठ अस्पताल में डाक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल है।
विज्ञापन

तेज्जूपुर चौकी प्रभारी मनोज मंगगई ने बताया कि राजकुमार की मौत की सूचना मिली है। टैंपो को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed