फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस को मृतक के मोबाइल की तलाश

पुलिस को मृतक के मोबाइल की तलाश

Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को मृतक के मोबाइल की तलाश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। करीब सात माह पहले हुई पीएनबी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ रही है। पुलिस को अब उनके मोबाइल फोन की तलाश है, जो घटना के बाद से नहीं मिला है। परिजन घटना को लेेकर हत्या का आरोप लगा चुके हैं।

बिहार प्रांत के जनपद नालंदा थाना चंडी के माधोपुरगढ़ गांव निवासी अशोक कुमार खानपुर क्षेत्र के पीएनबी बैंक गोवर्द्धनपुर में वरिष्ठ प्रबंधक थे। पिछले वर्ष 17 दिसंबर उसका शव लक्सर रायसी रेलवे ट्रेक पर अकोढा कलां गांव के निकट मिला था। अशोक कुमार के बेटे राहुल ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिलने से पुलिस इसे आत्महत्या का मानकर चल रही थी। जब अशोक कुमार अपने घर से निकले थे, तो वह अपना मोबाइल फोन भी साथ लेकर गए थे, लेकिन पुलिस को अब तक उनके मोबाइल फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि घटनास्थल पर सिविल पुलिस से पहले आरपीएफ पुलिस पहुंच गई थी। आरपीएफ ने भी मोबाइल फोन मिलने की बात से मना किया था। उन्होंने बताया कि परिवार वालों से मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर भी नहीं मिला था। ऐसे में उसकी लोकेशन ढूंढना बेहद मुश्किल हो रहा था। मंगलवार को मृतक के बेटे राहुल ने फिर से हत्या का खुलासा करने की गुहार लगाई। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि अब मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा कर उसे ट्रेकिंग पर लगाया जाएगा। जिससे उसकी फिलहाल की लोकेशन के बारे में जानकारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed