फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शुगरमिलों के खिलाफ दर्ज होगे मुकदमें: डीएम

शुगरमिलों के खिलाफ दर्ज होगे मुकदमें: डीएम

Mon, 07 May 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शुगरमिलों के खिलाफ दर्ज होगे मुकदमें: डीएम
रुड़की। बार-बार चेतावनी के बाद भी शुगरमिलों की ओर से गन्ने का भुगतान करने में तेजी नहीं लाई जा रही है। जिलाधिकारी दीपक रावत की ओर से भी मिलों को नोटिस जारी किया जा चुका है। फिर भी मिल प्रबंधकों की ओर से सुध नहीं ली। अब जिलाधिकारी तीनों मिल प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

जिले की लक्सर, इकबालपुर और लिब्बरहेड़ी शुगर मिल किसानों से गन्ना खरीदती हैं। इस पेराई सत्र में तीनों मिलों के भुगतान की गति बेहद धीमी रही हैं। आलम यह है कि जहां तीनों मिलें अपना पेराई सत्र पूरा कर चुकी हैं, वहीं तीनों मिलों पर चार सौ करोड़ से अधिक का बकाया हो चुका है। हालांकि इस बार चीनी का मूल्य कम होने का रोना रो कर मिलें भुगतान में देरी की बात कह रही हैं। भुगतान में तेजी लाने के लिए गन्ना विभाग समय-समय पर चेतावनी जारी कर रहा है, लेकिन इसका मिलें संज्ञान नहीं ले रही हैं। करीब एक माह पहले डीएम दीपक रावत ने तीनों मिलों को नोटिस जारी कर टैंगिग व्यवस्था के तहत लोन लेकर भुगतान जारी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इस पर अब डीएम सख्त हो गए हैं। डीएम ने बताया कि शुगरमिलों न नोटिस का संज्ञान नहीं लिया है। अब मिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

भुगतान को लेकर धरना-प्रदर्शन नौ मई को
नारसन। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भुगतान को लेकर नौ मई को लिब्बरहेड़ी शुगर मिल पर धरना देने की चेतावनी दी है। गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। उत्तम शुगर मिल द्वारा अभी तक जनवरी का भुगतान किया है। इससे किसानों को बच्चों की फीस से लेकर रसोई खर्च चलाने के लाले पड़े हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी ने बताया कि नौ मई को गन्ना भुगतान को लेकर उत्तम शुगर मिल के गेट पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed