फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   राठी के गुर्गे रॉबिन खोखर के खिलाफ कुर्की की तैयारी

राठी के गुर्गे रॉबिन खोखर के खिलाफ कुर्की की तैयारी

Tue, 20 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
राठी के गुर्गे रॉबिन खोखर के खिलाफ कुर्की की तैयारी
रुड़की। चिकित्सक एनडी अरोड़ा से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे रोबिन खोखर के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की तैयारी तेज कर दी है। प्राथमिक वारंट मिलने के बाद अब पुलिस फाइनल कुर्की वारंट प्राप्त करने के लिए न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दे दिया है।
विज्ञापन

पिछले साल नवंबर में शहर के चिकित्सक डॉ एनडी अरोड़ा से रंगदारी मांगी थी। डॉ. अरोड़ा ने रंगदारी देने के बजाय विरोध करते हुए जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी और उसकी मां राजबाला राठी के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाल में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में जांच करते हुए पुलिस राठी के लिए काम करने वाले रॉबिन खोखर को भी षड्यंत्र का आरोपी बनाया था। राजबाला व राठी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब रॉबिन के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि ग्राम हलालपुर, थाना छपरौली, बागपत निवासी रोबिन खोखर के खिलाफ कुर्की के प्राथमिक वारंट पहले प्राप्त कर लिए थे। अब अंतिम आदेश लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि कुर्की वारंट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed