फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादी करने प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

शादी करने प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

Fri, 04 Aug 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
शादी करने प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिरान कलियर। कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामले की जानकारी जैसे ही प्रेमी के परिजनों को हुई तो प्रेमी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।

कलियर थाने के एक गांव का युवक बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। उसका बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती सिडकुल में किसी कंपनी में काम करती है। दोनों ने एक दूसरे के संग जीने मरने की कसमें भी खाई, लेकिन जब युवक बहादराबाद के गांव से अपने घर वापस आ गया तो कुछ समय तक वह अपनी प्रेमिका से नहीं मिला। इस पर प्रेमिका काफी इंतजार करने के बाद कलियर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले अपने प्रेमी के घर आ धमकी और वहां युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। जब युवक के परिजनों व आसपास के लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया तो वह अपने को बालिग बताते हुए शादी की जिद पर अड़ी रही। उसके बाद युवक के परिजन युवती व युवक को कलियर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने बुलाकर पूरे मामले से अवगत कराया। फिर युवती को उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया गया। एसआई कुंवर राम आर्य ने बताया युवती के परिजन कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। इस पर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक को उसके परिजन अपने साथ लेकर चले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed