फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 28 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भगवानपुर। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी रुड़की, भगवानपुर व सहारनपुर से बाइकें चोरी करते थे। पुलिस ने गिरोह के दो गिरफ्तार सदस्यों की निशादेही पर दस बाइकें बरामद की है। जबकि एक अन्य सदस्य फरार चल रहा है।

भगवानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बृहस्पतिवार को वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार की शाम एसआई दिलमोहन सिंह बिष्ट गोगा म्हाड़ी के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो अलग-अलग बाइकों पर सवार दो युवक पुलिस को चेकिंग करते देख भागने लगे। जिसके चलते पुलिस टीम ने दोनों का पीछा किया और दोनों को कुछ दूरी पर रोक लिया। दोनों युवकों ने जब पूछताछ की गई तो युवक संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। जिसके चलते दोनों युवकों को कोतवाली में लाकर पूछताछ की गई। तो मामला वाहन चोर गिरोह का निकला। भगवान मेहर ने बताया कि दोनों आरोपियों अभिषेक एवं अर्जुन निवासीगण छाप्पुर भगवानपुर अपने एक अन्य साथी फरमान के साथ मिल कर रुड़की, भगवानपुर एवं सहारनपुर से बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए अभिषेक व अुर्जन की निशानदेेही पर दस बाइकें बरामद की है। थानाध्यक्ष भगवान मेहर का कहना है कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीसरे आरोपी फरमान की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले का खुलासा करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस दौरान दिलमोहन सिंह बिष्ट, दिनेश जुयाल, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed