फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नौकरी दिलवाने के नाम पर युवकों से ठगी

नौकरी दिलवाने के नाम पर युवकों से ठगी

Fri, 29 Mar 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलवाने के नाम पर युवकों से ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। ब्लॉक में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 12 से ज्यादा युवकों से हजारों रुपये की ठगी कर ली। युवकों से रुपये लेने के बाद वह फरार हो गया। युवक अपनी रकम वापस लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। युवकों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी ओमकार ने पुलिस को बताया कि करीब पंद्रह दिन पहले उसकी एक व्यक्ति से ब्लॉक परिसर में जान पहचान हुई थी। उक्त व्यक्ति ने बताया था कि ब्लॉक में एक योजना चल रही है, जिसमें कुछ युवक संविदा पर रखे जाएंगे। साथ ही बताया कि प्रति युवक को पंद्रह हजार रुपये महीना वेतन मिलेगा। इस बीच उसने करीब 15 युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर छह-छह हजार रुपये ले लिए। इस बीच उसने युवकों को बताया कि उन्हें फिल्ड का काम करना होगा। युवकों ने फिल्ड के काम करने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि उसने उन्हें कार्यालय में नौकरी लगवाने की बात कही थी। युवकों ने उससे अपनी रकम वापस मांगी तो उसने कुछ समय मांगा। आरोप है कि इस बीच वह रुड़की से फरार हो गया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। युवकों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार को युवकों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि नौकरी लगवाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों से उसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed